अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
धर्मानान्तरण के प्रयास मामले में सक्रिय हुई भाजपा की टीम 11

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समति सदस्य सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने नगर थानाध्यक्ष से मुलाकात कर थाना क्षेत्र में गरीब यादव की बेटी को जबरन भगा कर धर्मानान्तरण कराने के प्रयास मामले में दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग किया।
टीम 11 के सक्रिय सदस्य सत्येन्द्र सिंह भोलू ने थानाध्यक्ष से मुलाकात के बाद इस बात पर हैरानी जताया कि एक गरीब यादव की बेटी के साथ मुस्लिम युवक खुले आम धमकियां दे रहा है और पीडीए का नारा लगाने वाले समाजवादी खामोश है। कहा कि भाजपा इस मामले में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और अन्याय नहीं होने पायेगा।
एसओ से मुलाकात के दौरान सत्येन्द्र सिंह भोलू के साथ अपने टीम इलेवन के सदस्य पिंटू सोनकर, विनोद चौधरी, प्रदीप निषाद ने दोषी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग किया।
Subscribe to my channel
