अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
मानसिक रूप से अस्वस्थ भाई के लिये डीआईजी एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती । सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली सुमाली निवासी आशी मोहम्मद पुत्र नन्हे ने शुक्रवार को डीआईजी और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में आशी मोहम्मद ने कहा है कि उनका भाई जल्लू उर्फ जलालुद्दीन गांव में बकरी चराने गया था। वहां पहले से मौजूद जयराम और विक्रम ने अकारण उनके भाई को मारा पीटा। जानकारी होने पर जब उसने जयराम और विक्रम से पूंछा कि मेरे भाई को क्यों मारा तो उन लोगों ने गालियां दी। उसके भाई को सोनहा पुलिस ले गई और दूसरे दिन उसके पैरों में गोली मारकर इन काउन्टर कर दिया गया। पुलिस ने उनके भाई के ऊपर अनेक गंभीर मामलों मंें मुकदमा भी दर्ज कर दिया है जबकि उनका भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ है। आशी मोहम्मद ने समूचे मामले की जांच और न्याय दिलाने की गुहार लगाया है।
समाजसेवी पवन कुमार मोदनवाल उर्फ कल्लू ने प्रशासन से मांग किया है कि पूरे मामले की जांच कराकर परिवार को न्याय दिलाया जाय अन्यथा वे धरना प्रदर्शन को बाध्य हांेगे।

Subscribe to my channel
