अपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

किशनगढ़बास मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा।

एसपी मनीष कुमार के निर्देशन में पुलिस ने किशनगढ़बास मर्डर मिस्ट्री का बड़ा खुलासा करते हुए प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया है। मामला किशनगढ़बास की आदर्श विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 14 का है, जहां एक नीले ड्रम में व्यक्ति की सड़ी-गली लाश बरामद हुई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सुनीता उर्फ लक्ष्मी ने अपने प्रेमी जितेंद्र शर्मा के साथ मिलकर पति हंसराज की हत्या की। यह हत्या 15 अगस्त की रात प्रेम प्रसंग के चलते की गई। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए नीले ड्रम में डालकर उसके ऊपर नमक डाल दिया और मौके से फरार हो गए।

एसपी ने बताया कि महिला ने टीवी पर क्राइम पेट्रोल में दिखाई गई मेरठ की नील ड्रम मर्डर केस की कहानी देखकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जितेंद्र शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी वार्ड नंबर 14 आदर्श कॉलोनी किशनगढ़बास और सुनीता उर्फ लक्ष्मी देवी पत्नी हंसराज निवासी नवादिया, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में की है। दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button