अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पुलिस थाना सदर की बड़ी कार्रवाई: 2.250 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 7 अगस्त 2025

बीकानेर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सदर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2.250 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

इस कार्रवाई को श्री हेमन्त शर्मा (आईपीएस), महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं हथियारों के खिलाफ दिए गए सख्त निर्देशों के तहत अंजाम दिया गया। निर्देशों की पालना में पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री कावेन्द्रसिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन में थानाधिकारी श्री दिगपाल सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

1. महेन्द्र बिश्नोई पुत्र रामेश्वर लाल बिश्नोई, उम्र 28 वर्ष, निवासी जयसिंहदेशर मगरा, थाना पांचू, जिला बीकानेर

2. गिरीश कुमार शुक्ला उर्फ महाराज पुत्र श्री नारायण शुक्ला, उम्र 58 वर्ष, निवासी महिला मंडल स्कूल के सामने, कुचीलपुरा, थाना सदर, बीकानेर

पुलिस ने आसूचना संकलन के बाद इन आरोपियों को गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से 2.250 किलोग्राम डोडा पोस्त और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

श्री दिगपाल सिंह (पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी)

श्री महेन्द्र सिंह (उपनिरीक्षक)

श्री हंसराज (कांस्टेबल)

श्री शिशपाल (कांस्टेबल)

श्री शब्दल अली (कांस्टेबल)

श्री अभिषेक (कांस्टेबल)

थाना सदर पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button