अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में विदेशी युवती के साथ में रेप मामले में जोधपुर के दिनेश गौड़ को किया गिरफ्तार

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

राजस्थान के बीकानेर में फिलिपींस के कोबू सिटी की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने बीकानेर में एफआईआर दर्ज करवाई उसने बताया कि एक इवेंट मैनेजर जिसका नाम दिनेश गौड़ ने मेरे साथ दुष्कर्म किया होटल सागर में ले जाकर वह वहां पर इवेंट का काम करती है और अभी हाल ही में बीकानेर के सादुल क्लब में एक मेला लगा है जिसमें फिलिपींस की 10 से 12 और लड़कियां भी आई हुई है इस कार्यक्रम को इवेंट मैनेजर दिनेश गौड़ करवा रहा है, दिनेश गौड़ जोधपुर सहित तमाम जगहों पर मेले का आयोजन करता है, महिला ने आरोप लगाया कि होटल में ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया उसके बाद सदर थाने में गई और पुलिस को दुष्कर्म की जानकारी दी, पुलिस ने कल रात को एफ आई आर दर्ज कर ली और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है इस दुष्कर्म की जांच IPS विशाल जांगिड़ इस पूरे मामले की जांच कर रहे है

शहर में जलपरी बनकर दर्शकों का मन मोहने वाली विदेशी महिला के साथ मेले के आयोजक दिनेश गौड़ ने एक होटल में किया दुष्कर्म बीकानेर पुलिस ने जोधपुर निवासी आरोपी दिनेश गोड़ को लिया हिरासत में आरोपी से चल रही है पूछताछ

शहर के एक मेले में जलपरी बनकर दर्शकों का मन मोहने वाली विदेशी महिला ने जब पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाई, तो सब हैरान रह गए बीकानेर में आयोजित एक मेले में फिश टैंक के अंदर जलपरी के किरदार में नजर आने वाली यह विदेशी युवती अब खुद इंसाफ की गुहार लगा रही है

महिला ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसी मेले के आयोजक दिनेश गौड ने एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया फिलीपींस से वर्किंग वीजा पर भारत आई इस महिला को उम्मीद नहीं थी कि उसके साथ इस तरह की वारदात हो जाएगी, वह भी उस व्यक्ति के हाथों जिसके साथ वह काम कर रही थी

जैसे ही यह मामला सामने आया, पुलिस हरकत में आई और आरोपी दिनेश गौड को हिरासत में ले लिया गया महिला का मेडिकल मुआयना पीबीएम अस्पताल में करवाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है पूरे मामले की जांच प्रशिक्षु आईपीएस विशाल जांगिड़ कर रहे हैं पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला को मेला आयोजन में काम देने से लेकर होटल तक पहुंचाने तक कौन-कौन लोग जिम्मेदार थे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button