जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

भालू के हमले में युवती घायल, मंडी तहसील के लोरन गांव की घटना

 

*संवाददाता नरेन्द्र सिंह, पुंछ*

 

 पुंछ, 2 अगस्त 2025 —

जिला पुंछ की मंडी तहसील के लोरन गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 20 वर्षीय युवती तज़ीम अख्तर पर एक जंगली भालू ने हमला कर दिया। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब वह किसी निजी कार्य से गांव के पास स्थित जंगल की ओर गई थी।

हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तज़ीम को प्राथमिक इलाज के लिए मंडी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे तुरंत बेहतर उपचार हेतु राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ रेफर किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार तज़ीम के शरीर पर गहरे घाव हैं, लेकिन फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

ग्रामीणों में इस घटना के बाद भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button