खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भव्य स्वागत समारोह में मुकेश सैनी का सम्मान, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बनने पर उमड़ा जनसैलाब

 

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कोटकासिम(खैरथल-तिजारा)

कोटकासिम। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नियुक्त किए गए *मुकेश सैनी* का कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया। यह आयोजन पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव भास्कर भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जहां मुकेश सैनी को स्मृति चिन्ह, साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कस्बेवासियों ने गुरुदेव भास्कर भारद्वाज का भी अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुकेश सैनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे समाज कल्याण के लिए तन-मन-धन से कार्यरत रहेंगे।

इस भव्य समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल उर्फ सालू शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र उर्फ नागा, डॉ. पंकज सैनी, डॉ. राजेश सैनी, पवन उर्फ गोली प्रजापत (सत्संग सचिव), विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रसार प्रमुख कालू राजा, बजरंग दल संयोजक पवन सोनी, नूतन भूषण, हीरालाल लखेरा, सन्नी कुमार, अनिल कुमार, हरीश कुमार, अध्यापक भागीरथ भारद्वाज, अध्यापक हेमराज प्रजापत, धनसिंह सैनी, पवन कश्यप सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व कस्बेवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वातावरण देशभक्ति और सामाजिक समर्पण की भावना से ओतप्रोत रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button