खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार का था एकमात्र सहारा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा/शेखपुर। शेखपुर थाना क्षेत्र के ईशरौदा के पास शनिवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान तिजारा क्षेत्र के राईखेड़ा गांव निवासी अमन कुमार (26) पुत्र चुन्नीलाल के रूप में हुई है। अमन टपूकड़ा स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत था और शनिवार रात ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था।
ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अमन को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर शेखपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
परिजनों के अनुसार अमन कुमार परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। युवक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल है।

Subscribe to my channel


