उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में 1 अगस्त को सैनिक बन्धु की बैठक, जिलाधिकारी करेंगे समस्याओं का समाधान

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 30 जुलाई 2025।

जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु 1 अगस्त, शुक्रवार को पूर्वान्ह 11:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बन्धु बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रवीश गुप्ता करेंगे।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी देवेन्द्र गुहानी ने बताया कि बैठक में पूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों से जुड़ी समस्याएं जैसे —

भूमि विवाद,

पुलिस सुरक्षा,

बैंक से ऋण,

पेंशन संबंधी दिक्कतें,

शिक्षा व चिकित्सा से जुड़ी समस्याएं,

आर्थिक अनुदान,

सहित अन्य विषयों पर विचार किया जाएगा और उनका सम्भव समाधान मौके पर ही किया जाएगा।

जिला प्रशासन की यह पहल पूर्व सैनिकों के हित में एक सकारात्मक कदम है, जिससे उनकी समस्याएं समयबद्ध ढंग से हल हो सकेंगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button