बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जार संगठन का पत्रकार हितों के लिए बड़ा एलान, ग्रामीण पत्रकारों को जोड़ा जाएगा संगठन से

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 16 जुलाई 2025

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की एक बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी बेलिम ने स्पष्ट किया कि जार हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा करता आया है और भविष्य में भी पत्रकारों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

बेलिम ने कहा कि खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए संगठन की ओर से तहसील स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जाएगी और संपर्क अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जार का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को एक सशक्त मंच देना है, ताकि वे अपने हक के लिए आवाज़ बुलंद कर सकें। बैठक में कई वरिष्ठ पत्रकारों और पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने पर सहमति जताई।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button