देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

गुरु पूर्णिमा पर बांठिया ने साधु-संतों से लिया आशीर्वाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन गौसेवा व सेवा कार्यों के साथ मनाया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों, मठों और तीर्थ स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना की और संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश में शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की।

       भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया सुबह सबसे पहले अपनी पूज्य माताजी का आशीर्वाद लिया, फिर महादेव मंदिर में पूजा कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके पश्चात गुरु हस्तीमलजी महाराज के निर्वाण स्थल निमाज पहुँचे जहाँ उन्होंने ध्यान लगाकर पूजा की।

   बांठिया सिवाना स्थित अभय धाम के महंत नृत्यगोपाल राम महाराज के जोधपुर चातुर्मासिक प्रवेश पर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद ब्रह्माधाम तीर्थ आसोतरा में भगवान ब्रह्मा जी एवं बैकुंठधाम में खेताराम जी महाराज की समाधि पर भी पूजा अर्चना की। उन्होंने सद्गुरु तुलसाराम महाराज को माला व शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया तथा उनके शिष्य ब्रह्मचारी वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम महाराज से भी भेंट की। नाकोड़ा तीर्थ में दर्शन कर रॉयल हैरिटेज में विराजित गुरु अशोक कुमार से मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया।

  इस अवसर पर बांठिया ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं, जीवन का वास्तविक अर्थ समझाते हैं। गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी ऊपर स्थान दिया गया है। आज भी यदि हम अपने जीवन में सही मार्ग की तलाश में हैं तो गुरु का साथ अत्यंत आवश्यक है। जिस प्रकार दीपक अंधकार में राह दिखाता है, उसी प्रकार गुरु जीवन के हर मोड़ पर सही निर्णय लेने की प्रेरणा देता है।उन्होंने आगे कहा कि

गुरु पूर्णिमा आत्मचिंतन और कृतज्ञता का पर्व है, यह हमें यह स्मरण कराता है कि हम जिन ऊँचाइयों तक पहुँचे हैं, उसमें हमारे गुरुओं का हाथ है।

राजनाथ सिंह का जन्मदिन सेवा भाव के साथ मनाया:-

     भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने कहा कि मोदी सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक कुशल प्रशासक, राष्ट्रनायक और भारतीय राजनीति के संतुलित व्यक्तित्व हैं। उनके जन्मदिन पर बालोतरा सहित विभिन्न स्थानों की गौशालाओं में हरा चारा वितरण कर और पक्षियों के लिए चुग्गा डालकर उनका जन्मदिवस सेवा भाव के साथ मनाया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button