बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

शांति निकेतन स्कूल में मनाया गया ‘गौरव समारोह’: मेधावी छात्र और अभिभावक सम्मानित

 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा l शांतिनिकेतन इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बालोतरा में आज एक भव्य ‘गौरव समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में मेधावी प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। यह समारोह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट सहयोग का उत्सव था।

विधालय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अयूब के सिलावट ने बताया कि

समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्या सुधा मदान तथा एनआर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्या मदान अपने संबोधन में सभी मेधावी छात्रों को उनकी असाधारण सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “यह हमारे विद्यालय और पूरे बालोतरा जिले के लिए गर्व का क्षण है। इन बच्चों ने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं।” इस अवसर पर प्राचार्या मदान ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापकों को बधाई दी।

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा में होनहार एवं मेधावी छात्रा प्रशंशा रमन पुत्री मुकेश कुमार रमन ने 95.00% अंक अर्जित कर विद्यालय में टॉप कर प्रथम स्थान, मेधावी छात्रा अंजलि पालीवाल पुत्री रमेश पालीवाल ने 92.83 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा स्थान, मेधावी छात्रा हिमांशी पुत्री मुकेश कुमार ने 92.17% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान, मेधावी छात्रा संजना सुथार पुत्री शंकर लाल सुथार ने 92% अंक अर्जित कर चतुर्थ स्थान, मेधावी छात्रा पूजा कंवर भाटी पुत्री हाथी सिंह ने 91% प्रतिशत अंक अर्जित कर पांचवा स्थान, मेधावी छात्र जीत पुत्र नरेंद्र पटेल ने 90% अंक अर्जित कर छठा स्थान से जिला, शहर, स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है l

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड बारहवीं परीक्षा परिणाम में विद्यालय की मेधावी छात्रा वाणिज्य संकाय की विधि सिंघल पुत्री नरेंद्र सिंघल ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, विज्ञान संकाय से रोहित दवे पुत्र कैलाश दवे ने 92.20 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान, वाणिज्य संख्या से मुस्कान गोयल पुत्री संदीप अग्रवाल ने 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, वाणिज्य संकाय से विमला चौधरी पुत्री मोहन प्रकाश ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान, वाणिज्य संकाय से रिंकेश खत्री पुत्री विनोद ने भी 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान, विज्ञान संकाय से चैतन्या शर्मा पुत्री गोवर्धन लाल ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान, विज्ञान संकाय से मीनाक्षी कुमारी पुत्री अमिचंद ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान से जिला, शहर, स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है l

समारोह में इन सभी मेधावी छात्रों को माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अभिभावकों को भी उनके बच्चों के प्रति उनके समर्पण और सहयोग के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कई अभिभावक अपने बच्चों की उपलब्धि पर भावुक हो गए।

10वीं कक्षा में 95.00% अंक अर्जित कर विद्यालय टॉपर होनहार एवं मेधावी सम्मानित छात्रा प्रशंशा रमन पुत्री मुकेश कुमार रमन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के सहायक वातावरण को दिया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान हमें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।”

 ऑडिटर सीए ओम प्रकाश बाँठिया ने उपस्थित सभी लोगों tvका आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे समारोह आयोजित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। यह समारोह विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक यादगार अवसर रहा, जिसने शिक्षा के महत्व और कड़ी मेहनत के फल को एक बार फिर रेखांकित किया।

प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर तथा वरिष्ठ उद्घोषक आरती गोयल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, जब आप सफलता को संजोते हैं और अपने परिश्रम के फल का आनंद लेते हैं, तो इस समय का उपयोग दसवीं के बाद मैन स्ट्रीम चुनने तथा 12वीं के बाद कैरियर सिलेक्शन के लिए एक प्रभावी योजना बनाने में भी करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार आपके सुखी, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button