देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

परिवारिक मूल्यों पर आधारित कार्यशाला का आयोजन, साध्वी अणिमा श्री जी ने दिए जीवन को संवारने वाले मंत्र

 

*ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग*

 

बालोतरा, 27 जून 2025

वात्सल्य कुंज, महावीर कॉलोनी में शुक्रवार सायं लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में “परिवार रहे खुशहाल” विषय पर एक प्रेरणादायक परिवार प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सायं 8:30 बजे से रात्रि 9:45 बजे तक चली, जिसमें बालोतरा लघु उद्योग भारती टीम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमण जी की शिष्या साध्वी श्री अणिमा श्री जी ठाणा 5 ने अपने अनुभव, कथाओं और सरल जीवन प्रसंगों के माध्यम से श्रोताओं को पारिवारिक जीवन में प्रेम, विश्वास और सेवा के महत्व से अवगत कराया।

साध्वी श्री जी ने कहा कि –

🔸 “माता-पिता बच्चों को समय दें, उन्हें संस्कार दें। कहानियों के माध्यम से उनका मार्गदर्शन करें।”

🔸 “ऑफिस और घर की चिंताओं को अलग-अलग रखें — तभी मन और परिवार दोनों स्वस्थ रहेंगे।”

🔸 “पति-पत्नी में आपसी सम्मान, विश्वास और संवाद एक सुखी परिवार की नींव होते हैं।”

🔸 “माता-पिता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी बालड़ ने की।

कार्यक्रम के समापन पर बालोतरा अध्यक्ष श्री महेन्द्र जी श्रीश्रीमाल ने साध्वी श्री जी का आभार प्रकट करते हुए इस आयोजन को आत्मिक व नैतिक विकास की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button