बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा की जर्जर सड़कों और सीवरेज समस्या पर ओम बांठिया ने जताई चिंता, त्वरित समाधान की मांग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 27 जून।
जन चेतना समिति के संयोजक ओम बांठिया ने बालोतरा शहर की जर्जर सड़कों और सीवरेज खड्डों को लेकर चिंता जताते हुए माननीय विधायक, जिला प्रशासन और नगर परिषद से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना का स्वागत है, लेकिन वर्तमान में बारिश के कारण सड़कों, गलियों और सीवरेज की बदहाल स्थिति आमजन के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
बांठिया ने आग्रह किया कि शहर की टूटी सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरना, पैचवर्क कराना और समुचित जल निकासी व्यवस्था प्राथमिकता से की जाए, ताकि कोई दुर्घटना या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने विशेष रूप से रेलवे स्टेशन से समदड़ी रोड तक की सड़क की दयनीय हालत का उल्लेख करते हुए कहा कि यात्रियों के स्वागत में वह मार्ग सबसे पहले सुधारा जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में भी कई जन प्रतिनिधियों ने बालोतरा को सुंदर बनाने के वादे किए थे, परंतु वर्तमान स्थिति इसके विपरीत है। अब समय है कि जन भावना का सम्मान करते हुए नगर के मुख्य मार्गों को शीघ्र सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

Subscribe to my channel


