देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
समाज में अन्न अपव्यय रोकने का दिया गया संदेश – जसोल में इरफ़ान खान के विवाह समारोह में जुटे गणमान्य व्यक्ति
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल (बालोतरा): मोयला समाज के जनाब पिरुखानजी के पौत्र इरफ़ान खान के विवाह समारोह में अन्न के अपव्यय को रोकने का सशक्त संदेश दिया गया। विवाह स्थल पर लगे विशेष बैनरों में लिखा गया, “इतना ही ले थाली में, व्यर्थ न बहे नाली में”, “झूठा न छोड़ें”, “थाली में हाथ न धोएँ” और “कचरे के लिए कूड़ेदान का उपयोग करें”, ताकि सभी अतिथियों में अन्न के महत्त्व और पर्यावरण की स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो सके।
समारोह में आदरणीय पूर्व विधायक मदन प्रजापत, भूपेंद्र सिंहजी जसवंत सिंहजी जसोल, कु. हिमांशु सिंहजी जसोल, पूर्व प्रधान भगवत सिंहजी, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंहजी, पूर्व सरपंच भंवर भंसाली, मंडल सदस्य चम्पारामजी, प्रतिपक्ष नेता नगर परिषद मेहबूब खान जी, युवा नेता राजेंद्र सेजू, बीजेपी नेता उमेश सोनी, समाज पंच भँवरराम सोलंकी, पूर्व सरपंच जालम सिंहजी के सुपुत्र नरेंद्र सिंहजी, पत्रकार जीतेन्द्र खारवाल, पूर्व सरपंच कुंपाराम पंवार, डॉ. महिपाल सिंहजी, जीतू सिंह मेवानगर, थान सिंह डोली, महिपाल सिंह जसोल, भिकचंद मेहता, राजेंद्र जी छाजेड (पप्पू भाई) समेत लगभग 100 मेहमानों का स्वागत किया गया और उन्हें साफा पहनाकर अभिनन्दन किया गया।
समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत हाजी अलाबाक्सजी, पिरुखानजी, हाजी मुबारक जी बालोतरा, साबिरजी एवं डॉ. बालोतरा, आमिरखान कनिया, दुल्हे के वालिद सिकंदर खांजी, अंकल इमरान खान, शाहरुख खान, गुलामनबी, फिरोजखान, रोशनखान, शेर मोहम्मद आसोत्रा, अनवर हाड़ा एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।
समारोह को सफल बनाने में देवराजजी नहाटा, अकरम पठान, मनोहर जोगसन, ओमप्रकाश परमार, सफरूखान जसोल, साबिर खान बालोतरा, मोहसिन खान, रोशन खान, फारूख खान, रफीक खान, मोहम्मद हुसैन, शौकात खान, फिरोज खान, शकूर खान, सफी मोहम्मद, अनवरखा, एवं सद्दाम खान समेत अनेक युवाओं का विशेष सहयोग रहा।

Subscribe to my channel


