देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जसोल अणुव्रत समिति की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन
महावीरचन्द सालेचा बने अणुव्रत समिति जसोल के अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल – अणुव्रत समिति जसोल की वार्षिक साधारण सभा का आयोजिन स्थानीय पुराणा ओसवाल भवन में प्रातः 10.30 बजे हुई। सर्व प्रथम नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम शुरुआत से हुआ। मंगलाचरण डुंगरचन्द बागरेचा ने अणुव्रत गीत से किया। अणुव्रत आचार सहिंता का वाचन सम्पतराज चोपड़ा ने किया। वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन समिति मंत्री सफरूखान ने प्रस्तुत किया। आय व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष भीकमचंद छाजेड़ ने प्रस्तुत किया। साथ ही स्वागत भाषण अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा प्रस्तुति किया।
वर्ष 2025 – 27 के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी डुंगरचन्द सालेचा व सह चुनाव अधिकारी तेरापंथ सभा अध्यक्ष भुपतराज कोठारी ने अणुव्रत समिति जसोल के सभी सदस्यो के विश्वास से सर्व सम्मति से महावीर चन्द सालेचा को अध्यक्ष पद निर्वाचित किया। अध्यक्ष सालेचा ने कहा कि अणुव्रत समिति के सदस्यो मुझे जो दायत्व दिया मै पुन: विश्वास के साथ तन – मन – धन के कार्य करूगा। अंत मे आभार व्यक्त अणुव्रत समिति के पूर्व अध्यक्ष पदमसिंह कंवरली ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अणुव्रत मीडिया प्रभारी कान्तिलाल ढ़ेलडिया ने किया। डुंगरचन्द सालेचा ने कहा अणुव्रत के हर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे विकसित करना है। तेरापंथ सभा अध्यक्ष भुपतराज कोठारी ने कहा अणुव्रत के माध्यम से हर कार्यक्रम को सुन्दरता से करना। साध्वीश्री सम्पूर्णयशा व साध्वीश्री मेघप्रभा ने मंगलपाठ सुनाकर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर ईश्वरसिंह इन्दा, भंवरलाल भंसाली, ईश्वरचंद भंसाली, बाबूलाल डोसी, कान्तीलाल ढ़ेलडिया, प्रवीण भंसाली, मोहनीदेवी संखलेचा, सुन्दरदेवी भंसाली, अणुव्रत सहमन्त्री मंजूदेवी डोसी आदि सदस्यगण उपस्थित थे।

Subscribe to my channel


