
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
रोटरी फाउंडेशन द्वारा विश्व में मानव कल्याण के लिए पल्स पोलियो के साथ ही विभिन्न सेवा के ऐसे आयाम स्थापित किए हैं जिसके कारण से पीड़ित मानवता को राहत मिल सके उक्त विचार रोटरी प्रांत पाल मोहन पाराशर ने रोटरी क्लब बालोतरा के आधिकारिक प्रवास के दौरान व्यक्त किए। क्लब नरेशशा रिसोर्ट में आयोजित समारोह में प्रांतपाल मोहन पाराशर ने कहा कि रोटरी फाउंडेशन के माध्यम से दिया गया सदस्यों का अंशदान का सदुपयोग विश्व कल्याण में हो रहा है, साथ ही उन्होंने इस वर्ष सभी लोगों के द्वारा रोटरी के लिए जो योगदान दिया गया है वह अनुकरणीय है सदस्य संख्या भी मैं भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, रोटरी बालोतरा के सेवा कार्यों को उन्होंने उल्लेखनीय बताया। सह प्रांत पाल राधेश्याम शर्मा ने रोटरी क्लब बालोतरा के गुणवत्ता पूर्ण सभी कार्यों को मानव सेवा में उल्लेखनीय ,जन सेवा गतिविधियों की सराहना की। क्लब अध्यक्ष अशोक सुराना में स्वागत भाषण में सभी के सहयोग प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रांतपाल की मार्गदर्शन को अनुकरणीय बताया । क्लब सचिव संजय सिंघवी ने अपने सचिविय प्रतिवेदन में क्लब द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के साथ ही विशेष कर के रोटरी के माध्यम से स्थाई प्रोजेक्ट घेवरचंद नाहटा चेरीटेबल ट्रस्ट सर्जिकल और मेडिकल इक्विपमेंट के कार्यक्रम को रोटरी जल मंदिर के कार्य को विशिष्ट बताया । रोटरी प्रांतपाल मोहन पाराशर का परिचय देते हुए पूर्व सह प्रांतपाल ओम बांठिया ने कहा कि पश्चिम राजस्थान से पहले रोटरी में प्रांतपाल,मेज़र डोनर होने के साथ ही उन्होंने रोटरी के क्षेत्र में एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के साथ में कोऑपरेटिव सहकारी में भी विशेष भूमिका निभा रहे हैं वर्तमान में राजस्थान अर्बन कोआपरेटिव फेडरेशन बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष भी है। क्लब द्वारा विशेष सेवाओं के लिए किन्नर लीलाबाई एवं अन्नपूर्णा गौशाला के संचालक गौतम गहलोत की विशेष सम्मान किया गया। एवं क्लब के शांतिलाल हुंडिया के विशेष मार्गदर्शन में चल रहे घेवरचंद नाहटा उपकरण केंद्र, रोटरी मे दो 10 लीटर के ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट किए गए। क्लब के हितेंद्र छाजेड़ ने प्रार्थना एवं अभिषेक गुप्ता ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमेंद्र बाफना ने किया। अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के कारण स्वागत का कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया ,सादगी पूर्ण आयोजन के रोटरी क्लब द्वारा 2 मिनट का मौन रख करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई । पूर्व सह प्रांतपाल डॉ खुशाल खत्री, जिनके द्वारा रोटरी फाउंडेशन में $1000 देने के लिए सम्मानित किया गया साथ ही रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा रोटरी फाउंडेशन में $1000 देने की घोषणा की गई तथा प्रति मेंबर के माध्यम से $25 देने के लिए अनुरोध किया गया । सचिव संजय सिंघवी को पी एच एफ बनने रोटरी फाउंडेशन ने विशेष योगदान देने की घोषणा की गई।

Subscribe to my channel


