LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस को बड़ी सफलता, फावड़े से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 12 जून 2025:

जनपद खीरी की खमरिया थाना पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फावड़े से हमला करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम परमानन्द उर्फ नन्दू और मोरध्वज उर्फ मुरतध्वज बताए गए हैं, जो दोनों ग्राम भैसहिया मजरा परसिया थाना खमरिया जनपद खीरी के निवासी हैं। इन दोनों पर मु0अ0सं0 262/2025 धारा 109/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

1. परमानन्द उर्फ नन्दू पुत्र रामकिशुन

2. मोरध्वज उर्फ मुरतध्वज पुत्र रामकिशुन

बरामदगी:

एक अदद फावड़ा (घटना में प्रयुक्त हथियार)

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

1. उप निरीक्षक अरुण कुमार कुशवाहा

2. हेड कांस्टेबल अवधेश बहादुर सिंह

3. कांस्टेबल अरविंद गौतम

खीरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली है और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button