LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना निघासन पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

* जनपद खीरी दिनांक 11.06.2025*

*थाना निघासन पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 नफर अभियुक्तों व 01 नफर बाल अपचारी को चोरी किये गए आभूषण व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया*

पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना निघासन के नेतृत्व में आज दिनांक-11.06.2025 को थाना निघासन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर 05 नफर अभियुक्तों 1.अरून कुमार पुत्र अखिलेश कुमार 2.दिलेराम पुत्र मुन्नालाल 3.ओमवीर पुत्र मुनेश 4.अक्षय पुत्र मेलाराम निवासीगण ग्राम खैरहनी थाना निघासन खीरी 5. एक नफर बाल अपचारी को ग्राम खैरहनी से दौलतापुर जाने वाली सड़क के पास स्थित बगीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से थाना निघासन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 266/2024 धारा 305/317(2) BNS से सम्बन्धित माल 01 अदद कर्धनी सफेद धातु, 01 जोड़ी पायजेव सफेद धातु, 01 जोड़ी पायल सफेद धातु, 01 अदद चेन सफेद धातु, 04 अदद सिक्के सफेद धातु, 01 मटर माला जिसकी लाकेट पीली धातु, 01 जोड़ी कान का टाप्स पीली धातु, 01 जोड़ी कुन्डल पीली धातु व 9750 रूपये नगद की बरामदगी तथा मु0अ0सं0 152/25 धारा 305A/317(2) BNS से सम्बन्धित माल 01 अदद मंगल सूत्र सफेद धातु, 02 जोड़ी पायल सफेद धातु, 01 अदद मटर माला जिसकी लाकेट पीली धातु, 01 जोड़ी कान का झुमका पीली धातु, 01 अदद नथुनी पीली धातु, 02 अदद नथ पीली धातु, 01 अदद लाकेट सफेद धातु, 01 अदद कुण्डल सफेद धातु व नकद 13450 रूपये नगद की बरामदगी तथा मु0अ0सं0 153/25 धारा 305A/317(2) BNS से सम्बन्धित माल 01 अदद कर्धनी सफेद धातु, 01 अदद चैन सफेद धातु, 01 अदद अंगूठी पीली धातु, 01 जोड़ी कान का टाप्स पीली धातु, 01 अदद नथ पीली धातु व नगद 11800 रूपये नगद की बरामदगी एवं मु0अ0सं0 127/25 धारा 305/317(2) BNS से सम्बन्धित 14,500 रूपये नगद की बरामदगी हुई है। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार के आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

उल्लेखनिय है कि अभियुक्तगण द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग तिथियों में चोरियां की गई थी। ग्राम खैरहनी में दिनांक 06.07.2024 को वादी हरद्वारी लाल पाण्डेय पुत्र स्व0 रामानन्द पाण्डेय के यहाँ चोरी हुई थी जिस सम्बन्ध में थाना निघासन पर मु0अ0सं0 266/2024 धारा 305 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत था। दिनांक 17/18.05.2025 की रात्रि ग्राम हरिपुरवा में वादी अंजनी कुमार पुत्र सेवक राम के यहाँ चोरी हुई थी जिस सम्बन्ध में थाना निघासन पर मु0अ0सं0 127/25 धारा 305 BNS बनाम अज्ञात व दिनांक 30/31.05.2025 की रात्रि को ग्राम खैरहनी में वादी शारदा प्रसाद पुत्र छोटेलाल के घर में चोरी हुई थी जिस सम्बन्ध में थाना निघासन पर मु0अ0सं0 152/2024 धारा 305 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था व दिनांक 31.05.2025 की रात्रि को ग्राम खैरहनी में ही वादी दिलीप कुमार पुत्र जुगुल किशोर के यहाँ चोरी होने पर मु0अ0सं0 153/2024 धारा 305 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था। उपरोक्त सभी मुकदमों में अभियुक्तगण उपरोक्त के नाम प्रकाश में आये है तथा माल बरामदगी होने पर सभी अभियोगों में धारा 317(2) BNS की बढोत्तरी की गई है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1.अरून कुमार पुत्र अखिलेश कुमार निवासी ग्राम खैरहनी थाना निघासन जनपद खीरी

2.दिलेराम पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम खैरहनी थाना निघासन जनपद खीरी

3.ओमवीर पुत्र मुनेश निवासी ग्राम खैरहनी थाना निघासन जनपद खीरी

4.अक्षय पुत्र मेलाराम निवासी ग्राम खैरहनी थाना निघासन जनपद खीरी

5.एक नफर बाल अपचारी

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

1.उ0नि0 राजेन्द्र कुमार तिवारी थाना निघासन

2.उ0नि0 राजेश कुमार सिंह थाना निघासन

3.उ0नि0 अर्जुन कुमार थाना निघासन

4.हे0का0 मनीष कुमार मिश्रा थाना निघासन

5.का0 अंकित कुमार थाना निघासन

6.का0 जाबिर हुसैन थाना निघासन

7.का0 सलमान खान थाना निघासन

8.का0 अतुल कुमार थाना निघासन

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button