देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भगवान श्री धर्म नाथ जी मंदिर में वार्षिक ध्वजा कवास वाला चोपड़ा परिवार की ओर से उत्साह उमंग के साथ चढ़ाई गई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
भगवान श्री धर्म नाथ जी मंदिर में वार्षिक ध्वजा कवास वाला चोपड़ा परिवार की ओर से उत्साह उमंग के साथ चढ़ाई गई। भारत जैन महामंडल अध्यक्ष ओम बांठिया ने बताया कि श्री जैन श्वेतांबर नाकोड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ के बालोतरा स्थित श्री पार्श्व भवन नाकोड़ा सराय में भगवान श्री धर्मनाथ जी के मंदिर में चतुर्थ वार्षिक श्रीमान रूप कुमार जी मोहनराज जी मदन राज जी धर्मेश कुमार जी कंकू चोपड़ा परिवार (कवास वाला ) की तरफ से चढ़ाई गई ,स्वर्गीय खीमराज जी चोपड़ा कवास वाला का परिवार हमेशा धार्मिक कार्यों में उत्साह, उमंग के साथ में भाग लेने के साथ में अपना विशेष योगदान देता आ रहा है। चोपड़ा परिवार के धर्मेश चोपड़ा ने बताया कि उनके निवास स्थान चोपड़ा भवन से ढोल नगाड़े के साथ में श्री पार्श्व भवन पहुंचकर भगवान श्री धर्मनाथ जी के मंदिर में चतुर्थ वार्षिक ध्वज चढ़ाई गई इस अवसर पर धार्मिक विधि विधान के साथ ही शांति स्नात्र पूजा का भी आयोजन किया गया जिसमें विधिकारक एवं संगीतकारों द्वारा विशेष सेवाएं प्रदान की गई। नाकोड़ा ट्रस्ट के ट्रस्टी भरत मेहता, गणपतलाल बुरड़, पुरुषोत्तम सेठिया, अशोक चोपड़ा ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा, पूर्व अध्यक्ष रूपचंद सालेचा,नगर परिषद पूर्व सभापति पारसमल भंडारी, ललित जीरावला विजयराज बालड, अमृतलाल सिंघवी, बाबूलाल मेहता,ललित गोलेछा, मदनलाल सालेचा, जसराज संकलेचा, कांतिलाल मेहता, देवराज बुरड़, ओम प्रकाश प्रजापति, किशोर भंसाली, गोतम श्री श्री माल एवं जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं चोपड़ा परिवार स्नेही स्वजनों ने वार्षिक ध्वनि समारोह में भाग लिया।

Subscribe to my channel


