देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

वन्दे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान को जन जन तक पहुंचाएँ : चौधरी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा वन्दे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान को लेकर पंचायत समिति बालोतरा में वृक्षारोपण करके परिंडे लगवाने का कार्य किया गया।

कार्यक्रम के जिला सह संयोजक धर्मेंद्र दवे ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार व भाजपा बालोतरा जिलाध्यक्ष भरत मोदी व कार्यक्रम के जिला संयोजक पूर्व सभापति पारस भंडारी के नेतृत्व से कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, जिलाध्यक्ष भरत मोदी, जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा,विकास अधिकारी हीराराम कलबी,जिला परिषद सदस्य उमाराम पटेल,नगर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत ने कार्यक्रम को लेकर जानकारी प्रदान की।

विधायक डॉ अरुण चौधरी ने कहा कि वन्दे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करना होगा क्यूंकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इस सार्थक सोच को धरातल पर उतारने से ही यह अभियान सफल होगा आज हम सभी का दायित्व बनता है कि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ माँ के नाम लगाए व शुभ अवसर पर पेड़ लगाकर प्रकृति को हरा भरा बनाने में अपना समर्पण दे इसके साथ पानी की एक एक बूँद को बचाना होगा ताकि आने वाले दिनों में जल व जलवायु संकट हमको झेलना नहीं पड़े।

जिलाध्यक्ष भरत मोदी के कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम पुरे जिले में आयोजित हो रहा है भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में भाग लेकर वातावरण को शुद्ध बनाने में वृक्षारोपण का कार्य व नदी तालाबों की सफाई का कार्य करेगा, आज धीरे धीरे प्रकृति की वास्तविकता को हम खो रहे है हमारा रहन सहन व जीवन शैली आधुनिक होती जा रही है जिसकी वजह से प्रकृति का विनाश हो रहा है लेकिन अब इस अभियान को जन आंदोलन बनाकर हम सभी को प्रकृति की ओर लौटना होगा व अपने आस पास वातावरण को शुद्ध बनाना होगा।

विकास अधिकारी हीराराम कलबी ने कहा की राजस्थान सरकार के निर्देशन से प्रशाशन भी पूरी तैयारी के साथ जगह जगह वृक्षारोपण के कार्य को कर रहा है इसके साथ जल सरंक्षण को लेकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम जिला संयोजक पारस भंडारी ने कहा कि पुरे जिले में कार्यक्रम को आयोजित करने को लेकर मंडल अध्यक्ष को सूचित किया जा रहा है 20 जून तक यह कार्यक्रम चलेगा जिसमें तालाब सफाई, वृक्षारोपण, परिंडे लगाना, प्याऊ लगाना व पानी बचाव हेतु प्रयास करने के साथ कई सेवा के कार्य भी किए जाएंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त विकास अधिकारी उकाराम पटेल कनिष्ठ सहायक लक्ष्मण कुमार, कनिष्ठ सहायक गीता देवी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत,पचपदरा मंडल अध्यक्ष राकेश चौपड़ा,कांतिलाल हुंडिया, मदन सिंह राजपुरोहित, जगदीश सिंह राजपुरोहित,बाबूलाल चौधरी, गौतम बूथ, विमल मालवीय,दिनेश सैनी, किशोर पंवार, बजरंग गौड़,बाबूलाल नामा, सुरेश कोठारी, गोविन्द प्रजापत,उमेश सोनी,राजेश पूरी, मूलचंद जैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button