दिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान में जार के पुनर्गठन के लिए तदर्थ समिति गठित बीकानेर के श्याम मारू संयोजक भवानी जोशी चुनाव पर्यवेक्षक

डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट
नई दिल्ली। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस (इंडिया) की ओर से जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के पुर्नगठन के लिए तर्दथ समिति का गठन किया गया है। इसमें बीकानेर के श्याम मारू को संयोजक बनाया गया है। वहीं भवानी जोशी को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के पुर्नगठन के लिए तर्दथ समिति का गठन किया है। जिसमें कहा गया है कि जार राजस्थान के अध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल की अध्यक्षता वाली समिति को तत्काल प्रभाव से भंग करके निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। इसके लिए गठित तदर्थ समिति में श्याम मारू बीकानेर (संयोजक),रामदेव उपाध्याय जयपुर(सह संयोजक),राजकुमार करनाणी-टोंक,के.के.मिश्रा- सिरोही,श्रीलाल जोशी-जयपुर,रामकिशन शर्मा-श्रीगंगानगर, सुशील दिवाकर-नागौर,मनोहर पारीक-कोटा,ललित परिहार-जोधपुर,तुकतक भानावत-उदयपुर,बाबूलाल शर्मा-भरतपुर एवं वेदप्रकाश गुप्ता -धौलपुर को सदस्य मनोनीत किया गया है।
श्री तिवारी ने बताया कि नवगठित तदर्थ समिति नियुक्ति के तीन माह के भीतर जार राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी के नए चुनाव करवा कर निर्वाचितों को संगठन संचालन का जिम्मा सौंपेगी।

Subscribe to my channel


