उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

सांसद राम प्रसाद चौधरी ने गन्ना आयुक्त को भेजा पत्र, किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

शेखपुरा के गन्ना किसानों को रुधौली के बजाय मुंडेरवा चीनी मिल से जोड़ने की उठी मांग

 

बस्ती (डॉ. नवीन सिंह/वेदांत टाइम्स)। शेखपुरा गांव के गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर बस्ती लोकसभा क्षेत्र के सांसद राम प्रसाद चौधरी ने गन्ना आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। सांसद ने किसानों की सुविधा एवं व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए कुसौरा क्रय केंद्र से जुड़े शेखपुरा क्षेत्र के किसानों को रुधौली चीनी मिल के स्थान पर मुंडेरवा चीनी मिल से संबद्ध करने का अनुरोध किया है।

सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है कि ग्राम शेखपुरा, तहसील एवं जनपद बस्ती के किसान पिछले कई वर्षों से कुसौरा क्रय केंद्र के माध्यम से रुधौली चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करते आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के चलते उन्हें गन्ना आपूर्ति के दौरान विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पत्र में किसानों द्वारा गन्ना मूल्य के भुगतान में देरी, तौल व्यवस्था में अनियमितता एवं पारदर्शिता की कमी जैसी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है। किसानों ने बिचौलियों की कथित भूमिका तथा अन्य कथित अनियमितताओं से होने वाली दिक्कतों को भी सांसद के समक्ष रखा है।

सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि किसानों की सुविधा और उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने गन्ना आयुक्त से कुसौरा क्रय केंद्र से संबद्ध शेखपुरा क्षेत्र के किसानों को रुधौली चीनी मिल से हटाकर मुंडेरवा चीनी मिल से जोड़ने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है।

सांसद की इस पहल के बाद क्षेत्र के गन्ना किसानों में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। किसानों को आशा है कि संबंधित विभाग उनकी समस्याओं पर विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button