देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जैनों का चातुर्मास 9 जुलाई से आरंभ । समस्त जैन समुदाय चातुर्मास तैयारियों में जुटे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जैनों का चातुर्मास 9 जुलाई से आरंभ । समस्त जैन समुदाय चातुर्मास तैयारियों में जुटे । साधु साध्वीवृंद निर्धारित किए गए चातुर्मास स्थलों की ओर हो रहे अग्रसर। तिथि मुहर्त के अनुसार करेंगे चातुर्मास मंगल प्रवेश। पद विहार में सरकार से पुख्ता सुरक्षा की मांग।
तप जप ज्ञान ध्यान आराधना साधना का पारंपरिक आत्म कल्याण जैन धर्म का महान पर्व जैनों का चातुर्मास ज्यों ज्यों समीप आ रहे हैं त्यों त्यों समस्त जैन समाज अपने अपने स्तर पर चातुर्मास व्यवस्था तैयारियों को लेकर भव्य रूप देने में जुटे हैं। श्री महावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति के राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया ने बताया कि देश प्रदेश नगर नगर ग्राम ग्राम 8 माह पैदल विहार कर तीर्थकर परमात्मा के बताएं मार्गों का अनुसरण करते हुए समस्त जैन संप्रदाय समुदाय के जैनाचार्य साधु साध्वीवृंद आदि संघो संस्थाओं में किए गए निर्धारित चातुर्मास स्थलों की ओर भीषण गर्मी में अग्रसर हो रहे हैं वह आसपास क्षेत्रों में विचरण करते मुहूर्त तिथि के अनुसार चातुर्मास मंगल प्रवेश करेंगे । विनायकिया ने बताया आषाढ़ सुदी चतुर्दशी व पूनम से यानी कि 9 व 10 जुलाई से 5 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा तक मूर्तिपूजक दिगंबर स्थानकवासी तेरापंथी आदि जैन संप्रदाय के समस्त जैनाचार्य आचार्य साधु साध्वी श्रावक श्राविकाए आत्म जागृति कल्याण का पर्व दरमियां चातुर्मार्सिक धार्मिक गतिविधियों के सारोबार से जीवन का कल्याण करेंगे चातुर्मार्सिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजन को लेकर समस्त जैन संप्रदाय समुदाय व्यवस्था तैयारियों भव्य अंजाम देने के लिए युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं चातुर्मास मंगल प्रवेश दरम्यान साधु साध्वीवृंद का भव्याति भव्य स्वागत किया जाएगा। विनायकिया ने साधु साध्वीयों के पद विहार में सरकार से पुख्ता सुरक्षा की मांग की ।

Subscribe to my channel


