देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री शीतलनाथ जिनकुशल दादावाड़ी की 37वीं वर्षगांठ एवं 38वीं अमर ध्वजा का आयोजन हर्षोल्लास से सम्पन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

पादरू (कुंडल रोड) – उपतहसील मुख्यालय स्थित पावन तीर्थ श्री शीतलनाथ भगवान एवं श्री जिनकुशल सूरी जी दादावाड़ी में रविवार को 37वीं वर्षगांठ एवं 38वीं अमर ध्वजा का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

इस आयोजन का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे स्नात्र पूजा से हुआ, इसके बाद 8:00 बजे सत्तर भेदी पूजा का आयोजन किया गया। दादागुरुदेव की कृपा से 9:31 बजे के शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण विधिवत सम्पन्न हुआ।

ध्वजा लाभार्थी परिवारों का योगदान

मुख्य ध्वजा के लाभार्थी: शा. जुगराजजी, गौतमचंदजी, महावीरकुमारजी संकलेचा परिवार (हैदराबाद)

दादागुरुदेव की ध्वजा के लाभार्थी: शा. सांवलचंदजी, पृथ्वीराजजी, प्रवीणकुमारजी, ललितकुमारजी संकलेचा परिवार (गदग)

दोनों परिवार अपने-अपने घरों से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते, धर्म उल्लास से झूमते हुए दादावाड़ी पहुंचे।

उल्लेखनीय उपस्थिति

ललित संकलेचा, महावीर संकलेचा, अशोक संकलेचा, रमेश श्रीश्रीमाल, गौतम श्रीश्रीमाल, महावीर राकेश, दिलीप, मुलचंद मरडिया, प्रवीण गोठी, नेमीचंद श्रीमाल, प्रवीण बाफना, जवेरीलाल, बाबूलाल ढेलडिया सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों ने इस आयोजन में भाग लेकर जिनशासन का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संपूर्ण वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालुजनों ने धर्म, सेवा एवं समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button