विश्व पर्यावरण दिवस और महामुहूर्त गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में कई स्थानों पर किया गया वृक्षारोपण
On the auspicious occasion of World Environment Day and Mahamuhurat Ganga Dussehra, tree plantation was done at many places under the aegis of Sarvati Devi Memorial Trust


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
हल्द्वानी…विश्व पर्यावरण दिवस और महामुहूर्त गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में कई स्थानों पर किया गया वृक्षारोपण ।
ट्रस्ट संस्थापक डॉ रेनूशरण के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए।”एक पेड़ मां के नाम” राष्ट्रीय थीम के तहत प्राथमिक विद्यालय अमृताश्रम हल्द्वानी, कमलुआगांजा फेज वन, ऊधम सिंह नगर में जिला न्यायालय में वृक्षारोपण किया गया। विशेष रूप से ट्रस्ट नवनिर्वाचित सदस्यों ने ग्रेटर नोएडा स्थित स्कूल प्रांगण में पौधे लगाए।इस अवसर पर डॉ रेनूशरण ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज हमारे देश को लाखों की संख्या में पौधे लगाने की आवश्यकता है ग्लोबल वार्मिंग ,पर्यावरण संरक्षण और भूधरा का जलस्तर बढ़ाने के लिए जमीन पर पौधे लगाने होंगे। पोल्यूशन मुक्त अभियान में प्लास्टिक का उपयोग बंद कर जूट, कपड़े और पेपर के थैले का उपयोग करना चाहिए। तथा सभी से निवेदन है कि आज के मौसम में लीची,आम, और अन्य के फलों के सेवन करने के साथ उनकी गुठलियां जमीन में मिट्टी में दवा दें ताकि पौधे पुनः तैयार हों। शिक्षित समाज में यह जिम्मेदारी आइए हम सभी निभाएं। तथा वर्षा का जल संचय करने के लिए तालाब, नदियों को संरक्षित करें। पर्यावरण सुरक्षित करने हेतु बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करें।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मीना राणा ने संस्था के कार्य की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए जागरुक किया।इस अवसर पर डॉ हेमलता,नीरू,विद्या बेन तौरानी,धर्म देवी,विमला,शिवानी गंगवार, खुशी, कीर्ति, प्रिया मोर्या, अपर्णा, पुष्पा, नवीन जौशी, प्राथमिक विद्यालय स्टाफ सहित शहर के तमाम सम्मानित जन उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


