खैरथल- तिजाराजयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

दिव्यांगजनों की सेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए संजय बागड़ी हुए सम्मानित

राजस्थान के संजय बागड़ी को मिला अंतरराष्ट्रीय भारत श्री सम्मान 2025  20 वर्षों की सेवा भावना को मिला सम्मान, संजय बागड़ी हुए गौरवान्वित खैरथल-तिजारा के गौरव संजय बागड़ी को मिला प्रतिष्ठित भारत श्री सम्मान

 

 

रिपोर्टः जयबीर सिंह, ब्यूरो चीफ (खैरथल-तिजारा)

जयपुर। दिव्यांगजनों की सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कोटकासिम क्षेत्र के गांव नांगल सालिया निवासी पत्रकार संजय बागड़ी को “भारत श्री सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जयपुर के सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय, जगतपुरा स्थित कालिंदी ऑडिटोरियम में भव्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में प्रदान किया गया।

इस भव्य समारोह में 15 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम विशेष रूप से कैंसर पीड़ितों, शारीरिक रूप से अक्षमजनों, ऑटिज्म वॉरियर्स और दिव्यांगजनों को समर्पित रहा।

संजय बागड़ी को यह सम्मान पिछले 20 वर्षों से दिव्यांगजनों के साथ निस्वार्थ सेवा कार्य, कोरोना काल में वॉल पेंटिंग और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए दिया गया। उनकी इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्रवासियों ने व्यक्तिगत रूप से तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और व्हाट्सऐप पर शुभकामनाएं देकर उन्हें बधाई दी।

 *कोरोना काल में चला व्यापक जन जागरूकता अभियान*

बागड़ी को क्षेत्र में पेंटिंग कार्यों के माध्यम से विशेष पहचान मिली। उन्होंने इस कला को समाज सेवा का माध्यम बनाते हुए जनजागरूकता के लिए कई दीवारों पर संदेश लिखे। कोटकासिम, मुंडावर, हरसौली समेत आसपास के क्षेत्रों में “जल बचाओ”, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, “नशा मुक्त भारत”, “मृत्युभोज बंद करो”, और “पर्यावरण बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से उन्होंने समाज में चेतना जागृत करने का कार्य किया।

 *कई बार हो चुके हैं सम्मानित*

संजय बागड़ी ने कोरोना काल में रोड पेंटिंग, वॉल पेंटिंग, माइक अनाउंसमेंट और मास्क वितरण जैसे अनेक सेवा कार्य किए। उन्होंने संदर्भ केंद्र कोटकासिम में चार वर्षों तक सेवा करते हुए दिव्यांगजनों के हित में भी कई कार्य किए। इसके लिए उन्हें जिला स्तर पर भी कई बार सम्मानित किया गया है।

पूर्व में उन्हें हिंद शिरोमणि सम्मान 2022, एशिया प्राइड अवॉर्ड 2021, दिव्यांग मित्र, दिव्यांग सारथी जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा अनेक समाजसेवी संस्थाओं और संगठनों द्वारा भी उन्हें सैकड़ों बार सम्मानित किया गया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button