देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जालोर में 15 जून से शुरू होगा द्वितीय ज्योतिष एवं कर्मकांड अभ्यास वर्ग 1 जून को होगी तैयारी बैठक

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
गर्ग, गुरु ब्राह्मण समाज द्वारा जालोर जिले में एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की तैयारी जोरों पर है। समाज की ओर से द्वितीय ज्योतिष एवं कर्मकांड अभ्यास वर्ग का आयोजन दिनांक 15 जून 2025 से किया जाएगा, जिसका स्थान गर्ग आश्रम शिव मंदिर, जालोर निर्धारित किया गया है।
इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु 01 जून 2025, सुबह 10:00 बजे गर्ग आश्रम शिव मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश एवं जिला संरक्षक महोदय, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, समस्त ब्लॉकों के अध्यक्ष, ब्लॉक मंत्री, सभाध्यक्ष, एवं वरिष्ठ संगठन मंत्री को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।
समाज के वरिष्ठ सदस्य हड़मता राम गुरु (सांफाड़ा) ने जानकारी दी कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अभ्यास वर्ग की तैयारियों को अंतिम रूप देना है। सभी ब्लॉकों से यह अपेक्षा की गई है कि वे अधिक से अधिक ज्योतिष एवं कर्मकांड के शिक्षार्थियों को इस वर्ग में भेजें एवं प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इसके अतिरिक्त, वर्ग की व्यवस्थाओं हेतु धन एवं मानवीय संसाधनों की आवश्यकता बताई गई है। इसलिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के भामाशाहों एवं व्यवस्था प्रबंधकों से संपर्क कर आवश्यक सूची तैयार करें एवं बैठक में उसी के अनुसार तैयारी के साथ शामिल हों।
हड़मता राम गुरु ने समाज के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि समूह प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सफल रहेगा।
जय गर्गाचार्य जी! जय संगठन!

Subscribe to my channel


