जय हिंद रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेसियों को सौंपी जिम्मेवारियां
Responsibilities given to Congressmen for preparations of Jai Hind Rally

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रूद्रपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हल्द्वानी में एक जून को प्रस्तावित जय हिन्द रैली को सफल बनाने के लिए महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कार्यकर्ताओं को रैली को लेकर जिम्मेदारियां सोंपी और रैली में अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आहवान किया।
बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में आगामी 1जून को हल्द्वानी में आयेजित होने जा रही कांग्रेस की जय हिंद रैली ऐतिहासिक होगी। कहा कि भारतीय सैन्य बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पिछले दिनों पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब देकर देश का गौरव बढ़ाया है। देश की तीनों सेनाओं ने आतंकवाद से अपने शगरिकों की रक्षा करने तथा आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने वालों को कड़ा संदेश देने के भारत के संकल्प को दर्शाया है। भारतीय सेना की इस सफलता को लेकर सैनिकों के सम्मान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हल्द्वानी में 1 जून को शाम बजे स्वराज आश्रम के पास रामलीला ग्राउण्ड में विशाल जय हिन्द रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सह प्रभारी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं एआईसीसी के नेता भी शिरकत करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में आयोजित की जा रही यह रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें उधम सिंह नगर से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता हल्द्वानी पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 1 जून को अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचने का आहवान किया। जिलाध्यक्ष श्री गावा ने कार्यकर्ताओं को रैली के सम्बंध में जिम्मेदारियां भी सौंपी।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में एक जून को प्रस्तावित जय हिंद रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पूरे जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस रैली में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देकर हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। सेना के ऑपरेशन सिंदूर अभियान को हमेशा याद किया जायेगा।
बैठक में सीपी शर्मा, संदीप चीमा, अनिल शर्मा, चिराग कालड़ा मोहन कुमार, रामपाल सिंह, अशफाक अहमद, अनुज दीक्षित, रोहित चौहान, योगेश चौहान, नरेश कुमार, उमा सरकार, अर्जुन विश्वास, अभिमन्यु साना, ओमप्रकाश गंगवार, दिनेश मौर्या, दिनेश पंत, महेश कोहली, राजेश कुमार, रविन्द्र गुप्ता, हरे राम राजपूत, हरिविजय, रामधन सिंह, प्रदुमन सिंह, अनिल कुमार आदि समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।