दिल्लीदेशबेंगलुरुब्रेकिंग न्यूज़
जैन आचार्य लोकेशजी एवं श्री श्री रवि शंकरजी ने विश्व शांति केंद्र के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की
विश्व शांति केंद्र आध्यात्म को समाज सेवा से जोड़कर मानव कल्याण के लिए प्रयासरत - आचार्य लोकेशजी आचार्य लोकेश जी के विश्व शांति और स्थापना के प्रयासों में हम उनके साथ हैं – श्री श्री रवि शंकरजी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बेंगलुरु /नई दिल्ली, 31 मई 2025: अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक प्रख्यात जैन आचार्य लोकेशजी एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक प्रख्यात आध्यातिक गुरु श्री श्री रवि शंकरजी ने बेंगलुरु मुख्यालय मे भेंट कर गुरुग्राम में नवनिर्मित विश्व शांति केंद्र के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाते हुये विस्तृत चर्चा की |
अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा स्थापित भारत के प्रथम “विश्व शांति केन्द्र” के उद्घाटन समारोह में पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का पदार्पण हुआ था उक्त कार्यक्रम के यादगार पलों से युक्त सचित्र ग्रन्थ “Ambassador of Peace Acharya Lokesh” भेंट करते हुए आचार्य लोकेशजी ने कहा कि यह केंद्र आध्यात्म को समाज सेवा से जोड़कर मानव कल्याण के लिए प्रयासरत है | आचार्य लोकेशजी, श्री मोरारी बापू जी एवं श्री श्री रवि शंकर जी के मार्गदर्शन में जल्द ही संतों की राष्ट्रीय समिति का गठन किया जाए, यह कमेटी विश्व शांति के साथ भारत में गृह शांति व सद्भावना के लिए भी कार्यरत रहेगी |
विश्व विख्यात श्री श्री रवि शंकर्जी ने कहा कि आचार्य लोकेशजी विश्व शांति और सद्भावना के अद्भुत प्रयास कर रहें हैं | भारत में प्रथम विश्व शांति केंद्र की स्थापना इसका जीता जागता उदाहरण है | आचार्य लोकेशजी विश्व शांति केंद्र के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों, वसुधैव कुटुम्बकम के भाव को पुन: जागृत करने का प्रयास कर रहे हैं इसमे हम उनके साथ है |
सधन्यवाद
केनु अग्रवाल, मीडिया मैनेजर,
विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती
मो : +91-9205031332

Subscribe to my channel


