
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल द्वारा सिंघवी परिवार के सहयोग से अन्नपूर्णा रसोई घर , राजकीय नाहटा चिकित्सालय में भोजन, मिष्ठान , फल की व्यवस्था की गई। अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के द्वारा महावीर इंटरनेशनल के 50 वे गोल्डन जुबली वर्ष के अंतर्गत दानदाता बबीतादेवी मोहनलाल जी कटारिया सिंघवी द्वारा निशुल्क भोजन के साथ मिष्ठान ,फ्रूट की व्यवस्था कार्य को सराहनीय बताया। उपाध्यक्ष अशोक चोपडा ने बताया कि श्रीमती बबीता देवी मोहनलाल कटारिया सिंघवी सुखद, समृद्धि वैवाहिक जीवन के लिए शुभ कामनाएं प्रदान की गई। कटारिया सिंघवी परिवार के सौजन्य से निशुल्क भोजन मिष्ठान फल वितरण किया गया है। इस अवसर संरक्षक पारसमल भंडारी, संगठन मंत्री हीरालाल प्रजापति, गौतम दांती, भंवरलाल भंडारी सहित कटारिया सिंघवी परिवार सदस्यों ने भाग लिया। अन्न पूर्णा रसोई घर प्रभारी ने आभार ज्ञापित किया।

Subscribe to my channel


