बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने बिजली आपूर्ति को लेकर की समीक्षा बैठक दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। गर्मी के इस भीषण मौसम में आमजन को राहत पहुंचाने और किसानों को समय पर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने आज बालोतरा उपखण्ड कार्यालय स्थित सभागार में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान विधायक डॉ. चौधरी ने क्षेत्र में निर्बाध एवं नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्याओं को शीघ्रता से दूर किया जाए और ट्रांसफार्मरों की समय पर मरम्मत व बदलाव सुनिश्चित किया जाए।

विधायक ने विभाग को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए, ताकि आमजन व किसान दोनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button