देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

     शहर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर व विजय घोष के साथ स्वागत किया गया।

         भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया के नेतृत्व में ट्रस्ट सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।उन्होंने ने बताया कि स्वागत के दौरान लघु उद्योग भारती,जसोल जल प्रदूषण नियंत्रण एवं निवारण ट्रस्ट जसोल एवं लघु उद्योग मंडल जसोल,बालोतरा वाटर पोल्लुशन कण्ट्रोल बोर्ड एवं रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट सदस्यों द्वारा स्थानीय पीएनपी हैंडलूम के आगे तिंरगा यात्रा का पुष्प वर्षा करते हुए भारत माता की जयघोष के साथ यात्रा का स्वागत किया गया।इस दौरान बांठिया में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जब मैं छोटा था तो परम पूज्यनीय पिताजी स्वर्गीय पूर्व विधायक चम्पालाल बांठिया सेवा कार्य के लिए मेरे प्राणों से प्रिय मारवाड़ की पवित्र धरा के लिए निकल पड़ते थे।वे 1965 की लड़ाई हो या 1971 की लड़ाई हो कभी सेवा कार्य करने से पिछे नहीं हटे, आज उन्हीं के कदमों पर चलने का अथक प्रयास कर रहा हूँ। जब तक तन में श्वास हैं यह जीवन माँ भारती की सेवा के लिए समर्पित रहेगा।

इस दौरान बालोतरा सीईटीपी ट्रस्ट अध्यक्ष अध्यक्ष रूपचंद सालेचा ट्रस्टी लुनचंद सालेचा, रणजीत कवाड़,सिद्धार्थ माहेश्वरी नरेंद्र छाजेड, महेंद्र श्रीश्रीमाल वही लघु उद्योग मण्डल उपाध्यक्ष शिवकुमार राठी, सचिव कमलेश चोपडा, अशोक हुंडिया, संजय छाजेड, राजेश सिंघल के साथ,लघु उद्योग भारती के लघु उद्योग भारती बालोतरा इकाई अध्यक्ष प्रवीण महाजन, संजय कुमार,सचिव पंकज छाजेड़,संरक्षक मूलचंद जैन,जसोल जल प्रदूषण नियंत्रण एवं निवारण ट्रस्ट जसोल एवं लघु उद्योग मंडल जसोल के अध्यक्ष भरत मेहता,

कोषाध्यक्ष विजेन्द्र मेहता,डूंगर चंद सालेचा,ताराचंद कोठारी,

पारस माली,देवबंद बोकडिया, केवलचंद मेहता सहित श्री चंपालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टीगण बाबुलाल भंसाली, रिषभ चोपडा,रिषभ तातेड,अनुज मदानी, सुदर्शन राका,नेमीचंद बरूपाल,दिनेश बारूपाल,अशोक हुण्डिया,

अशोक चोपड़ा,दिनेश गोलेच्छा,शान्तिलाल लुकड,राजेश चंडक,संतोष कुमार सहित अनेकों सदस्य मौजूद थे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button