बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला कलक्टर श्री यादव ने किया बालोतरा पुलिस थाने का निरीक्षण

जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखनें में पुलिस का अहम योगदान- जिला कलक्टर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार शर्मा

 

बालोतरा, 26 मई। जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने सोमवार को स्थानीय बालोतरा पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न अनुभागों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने सर्वप्रथम थाना कार्यालय का अवलोकन किया, जहां उन्होंने लंबित मामलों, शिकायत पंजिका और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए और आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए।

इसके पश्चात, जिला कलक्टर श्री यादव ने हवालात, शस्त्रागार और मेस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हवालात की साफ-सफाई और बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। शस्त्रागार में हथियारों के रखरखाव और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। मेस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

उन्होने पुलिस थाने के स्टाफ से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है, जिसमें उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान, थानाधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे। जिला कलक्टर ने थानाधिकारी को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से थाने की व्यवस्थाओं की समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button