देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब: बालोतरा में देशभक्ति की मिसाल पेश की गई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 25 मई 2025 — बालोतरा जिले के श्री परमानंद जी महाराज की बगीची के पास आज एक भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति का उत्साह देखने लायक था। इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और तिरंगे की शान में नारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इस गौरवशाली अवसर पर पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी और सिवाना विधायक हमिर सिंह भायल ने भाग लिया और जनसमूह को संबोधित किया। इनके साथ भारत मोदी, पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह, तथा रणजीत आश्रम गोर का चोक के मठाधीश श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अम्रतरामजी महाराज जैसे सम्माननीय संत-महात्मा एवं विशिष्ट अतिथि मंच पर विराजमान रहे।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट फौजी अधिकारी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस तिरंगा रैली का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और समाज में एकता एवं अखंडता का संदेश फैलाना था।
रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से वातावरण गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी को अपने देश पर गर्व करना सिखाया जाता है।

Subscribe to my channel


