देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

ब्रह्मा कुमारीज द्वारा आयोजित बाल व्यक्तित्व विकास समर कैंप के समापन समारोह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

ब्रह्मा कुमारीज द्वारा आयोजित बाल व्यक्तित्व विकास समर कैंप के समापन समारोह अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सिद्धार्थ जी के मुख्य अतिथि के सानिध्य मे संपन्न हुआ। सिद्धार्थ दीप जी ने कहा जिन सिद्धांतों को लेकर , जिन नैतिक मूल्यों की स्थापना करने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था कटिबंध है , निश्चित रूप से संस्था का कार्य सराहनीय है । समर कैंप के आयोजन को लेकर उन्होंने कहा यह छोटे बच्चे जो देश के भविष्य है, अगर इस उम्र में उन में नैतिक मूल्यों की स्थापना हो जावे तो निश्चित रूप से हम एक ऐसी भारत की कल्पना कर पाएंगे , जिसका हम सब ने सपना देखा है । संस्था की गतिविधि से भली भांति परिचित सिद्धार्थ जी ने बच्चों को ब्रह्माकुमारी संस्था का इतिहास सुनाया एवं नियमित राजयोग मेडिटेशन करने और संस्था से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों के मोबाइल के सदुपयोग कैसे करें और दुरुपयोग होने वाले नुकसान के बारे में भी समझाया। उन्होंने बताया 26000 करोड़ की ठगी मोबाइल के दुरुपयोग से हो चुकी है।

बालोतरा सेवा केंद्र संचालिका उमा दीदी ने बताया आज बच्चों का फैंसी ड्रेस का कंपटीशन भी रखा गया था ।जिसमें बच्चों ने महात्मा गांधी, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ,टीचर, नेता , किसान आदि की भूमिका निभाई ।प्रतिदिन होने वाले प्रतियोगिताओं, जैसे कि चित्रकला ,नृत्य , भाषण आदि में विशेष निर्णायक के रूप में कृष्ण सेवा संस्थान के धर्मेंद्र जी दवे, नगर परिषद पूर्व सभापति पारसमल जी भंडारी, महावीर इंटरनेशनल अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम जी बांठिया , रोटरी क्लब पूर्व अध्यक्ष कैलाश जी गर्ग , इनरव्हील क्लब रजनी शिवनानी, प्रियंका, प्रिंसिपल निंबाराम जी, हंसराज जी , योगेश परमानंद जी, हनुमान कड़वासरा, प्रदीप पंवार आदि ने सहभागिता निभाई । ब्रह्माकुमारी अस्मिता दीदी पचपदरा प्रभारी ने राज योग मेडिटेशन का सुंदर अभ्यास कराया एवं समस्त कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई । प्रतियोगिताओं में पचपदरा से कुमारी परिधि, कुमार शिवाय ने बाजी मार ली । साथ साथ स्वरूप, लक्ष्य ,भूमि, धापु,वंशिका , भूमिका खुश , चीकू, कुसुम, दीपिका, करीना, पूजा, सपना, रौनक, शौर्य , प्रिंस आदि प्रतियोगिताओं में विजेता रहे ।अंत में सभी को पुरस्कृत किया गया ।कैंप में प्रतिभागियों को भी सुंदर स्लोगन कार्ड से सम्मानित किया गया । बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ कैंप का समापन करते हुए बच्चों ने संकल्प लिया कि अब हम सदैव जल्दी उठेंगे, खुश रहेंगे , मेडिटेशन करेंगे, झूठ नहीं बोलेंगे, चोरी नहीं करेंगे ,दूसरों को परेशान नहीं करेंगे, सबको सुख देंगे। शिविर में बालोतरा, पचपदरा, सिवाना के 25 विद्यालयों से 90 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button