उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

बेहड़ ने किच्छा में मेहर आटे का किया शुभारम्भ तथा जनता संवाद के दौरान सुनी समस्याएं,करोडो की लागत से गोला नदी के दूसरी तरफ भी स्वीकृत करायी जा रही है पिचिंग-बेहड़

Behad inaugurated Mehar flour in Kichha and listened to problems during public dialogue, pitching is also being approved on the other side of Gola river at a cost of crores-Behad

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

किच्छा… विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि गोला नदी जो किच्छा शहर के साथ से जा रही है सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई है गोला नदी को मशीनों के माध्यम से पानी के बहाव को पूर्व वाले स्थान पर किया जाएगा | ताकि बाढ़ के कारण नदी के कटाव से शहर को हमेशा खतरा बना रहता है तथा गोला नदी के अवैध खनन के चलते इसके दूसरी तरफ भी भूमि कटाव को रोकने के लिए पिचिंग भी स्वीकृत कराई जा रही है जो की कई करोड़ की लागत से बनेगी।

इससे पूर्व विधायक बेहड़ ने नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री सुरेन्द्र मुंजाल जी जो की लगभग 45 वर्षो से किच्छा दरऊ रोड में स्थित अपने प्रतिष्ठान में आंटे का सफल व्यवसाय कर रहे है उनके नवीनतम उत्पाद मेहर शुद्ध चक्की आटें का शुभारम्भ फीता काटकर किया इस मौके पर विधायक बेहड़ ने सभी मुंजाल परिवार को उनके नए उत्पाद के शुभारम्भ हेतु बधाई देते हुए उत्पाद की सफलता की कामना की इस मौके पर बेहड़ ने कहा कि किच्छा शहर दिन-प्रतिदिन तरक्की कर रहा है यहाँ नये-नए व्यवसाय के अवसर खुल रहे है और किच्छा अपने व्यापार को लेकर पूरे प्रदेश में भी अपना स्थान बना रहा है किच्छा से अनेको प्रकार के सामान की सप्लाई पूरे प्रदेश में की जाती है और वे कामना करते है कि मुंजाल जी के मेहर आटें की मांग भी प्रदेश व देश के कोनें-कोनें से आएगी जिससे ये और भी युवाओं को रोजगार प्रदान करा सकेंगे | इस दौरान उपस्थित मुंजाल परिवार ने विधायक बेहड़ को बुके देकर व शाल ओढाकर उनका स्वागत किया इस दौरान रघुवीर मुंजाल,भीम मुंजाल,अशोक चुघ,गुलशन सिन्धी,राजेन्द्र मुंजाल,मानस मुंजाल,सिद्धांत मुंजाल,विक्की मुंजाल आदि लोग उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के पश्चात जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक बेहड ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान के आदेश पारित किए।

जनसंवाद के तहत क्षेत्रवासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन,आर्थिक सहायता, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी।

इस दौरान वार्ड 20 किच्छा की निवासीयों ने 100 मीटर तथा इंदिरा कालोनी पंतनगर निवासियों ने 300 मीटर सड़क निर्माण कराएँ जाने, झा कालोनी पंतनगर निवासियों ने सोलर लाईट व टीन शैड की मांग विधायक बेहड़ के समक्ष रखी |

विधायक बेहड़ ने अधिकाँश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के हल करने हेतु आदेशित किया।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button