उत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने मनाया अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस

Rashtriya Manav Seva Sansthan celebrated International Mother's Day

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

बरेली…राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.)भारत ने होटल बरेली पैलेस 228 सिविल लाइंस स्टेशन रोड बरेली में अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर बताया हम लोगों का जीवन माता से शुरू होता है की मां हमें 9 महीने गर्भ में रखकर अपने रक्त से सींचती हैतब कहीं हम जाकर दुनिया में आ पाते हैं मां हमारे प्रथम गुरु भी होती है जन्म से लेकर अंत तक जब तक मां जीवित रहती है तब तक अपने बच्चों का संरक्षण करती है तमाम बुराइयों से रक्षा करती है मां का स्थान संतानों के लिए सबसे बड़ा है राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और समाज की कुरीतिओं को दृष्टिगत रखते हुए कहा बचपन में बच्चों माँ बहुत प्यारी होती है और आपस में झगड़ते हैं मेरी मां है मेरी मां है वही बच्चे जब युवा हो जाते हैंऔर माँ वृद्ध हो जाती है तब वही बच्चे उसी माँ उसके पालन को झगड़ते हैं ले जा यह तेरी मां है यह तेरी मां है बड़ी अजीब विडंबना है जब तक बच्चे वृद्ध माता का सम्मान नहीं करेंगे तब तक यह अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस अधूरा रहेगा अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, हरी बाबू खंडेलवाल चीनी वाले, संरक्षक डॉ सौरभ अग्रवाल, वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, भारतेंदु सिंह, जे. आर गुप्ता, योगेश ओबेरॉय, सुनील सक्सैना, स्वयं वर्मा, लुलेश शर्मा, अमित वर्मा, अंजू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button