उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर मुख्यमंत्री राहत कोष से जरूरतमंदो को सौंपे आर्थिक सहायता चैक

MLA Shiv Arora handed over financial aid cheques to the needy from the Chief Minister's Relief Fund at his office

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर मुख्यमंत्री राहत कोष से जरूरतमंदों को आर्थिक साहयता चैक वितरित किए।

विधायक शिव अरोरा ने विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर के अलग अलग क्षेत्र जिसमे रमपुरा, प्रति बिहार, आदर्श कॉलोनी, जगतपुरा, शिवपुर, राजा कॉलोनी, शिवनगर, रविंद्रनगर क्षेत्र से आये आर्थिक रूप कमजोर जिसमे बीमारी इलाज व कन्या विवाह हेतु लगभग 30 लोगो को विधायक शिव अरोरा ने आर्थिक सहायता चैक बाटे।

विधायक शिव अरोरा ने कहा हर जरूरतमंद की मदद हेतु उनका विधायक सदैव तत्पर रहता है ऐसे मे विधायक शिव अरोरा ने का प्रयास रहता है कि मुख्यमंत्री राहत कोष से हर गरीब जो आर्थिक रूप से कमजोर है उस तक आर्थिक साहयता पहुचनी चाहिए,

विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रदेश कि धामी सरकार गरीबो के हितो को ध्यान मे रखते हुऐ कार्य करती है, इसके परिणामस्वरूप सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजना का लाभ गरीब व्यक्ति को मिल रहा है।

इस दौरान राजकुमार साह, जगदीश तनेजा, किरन विर्क, जगदीश विश्वास, राधेश शर्मा, एमपी मौर्य, सतनाम सिंह, महेंद्र आर्य, गोविन्द राय, जीतेन्द्र संधू, डंम्पी चौपड़ा, मयंक कक्कड़, अमित मिश्रा, रामाधारी गंगवार, सुनील यादव, अमित गोड़, गोपी मंडल, मोर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button