दिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़

पांच गुणा तक मारक क्षमता: भारत में पहली बार बन रही ब्रह्मोस नेक्स्ट जनरेशन सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

डॉ संजय कुमार पाण्डेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली: भारत में रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाते हुए पहली बार ब्रह्मोस नेक्स्ट जनरेशन (NG) सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का निर्माण शुरू हो गया है। यह अत्याधुनिक मिसाइल भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना – तीनों सेनाओं की सामरिक क्षमता को पांच गुणा तक बढ़ाने में सक्षम होगी।

ब्रह्मोस एनजी मौजूदा ब्रह्मोस मिसाइल की तुलना में काफी हल्की, छोटी और कम लागत वाली होगी। इसके हल्के डिजाइन के कारण इसे सुखोई-30 MKI जैसे लड़ाकू विमानों में अधिक संख्या में लोड किया जा सकेगा, जिससे एक मिशन में अधिक लक्ष्यों पर हमला संभव होगा।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की जा रही यह मिसाइल उच्च तकनीक से लैस होगी और दुश्मन की रडार प्रणाली से बचने में भी सक्षम होगी। इसकी रफ्तार ध्वनि की गति से कई गुना अधिक होगी, जिससे यह दुश्मन के ठिकानों पर तेजी से और सटीक वार कर सकेगी।

ब्रह्मोस एनजी का उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली की ओर और अधिक मजबूत करना है। इसके आने से न केवल भारत की सैन्य शक्ति में अभूतपूर्व बढ़ोतरी होगी, बल्कि यह रक्षा निर्यात को भी बढ़ावा देने में सहायक साबित हो सकती है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button