उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

लैंड जिहाद के खिलाफ जारी रहेगा बुल्डोजर एक्शनः विकास शर्मा

Bulldozer action will continue against land jihad: Vikas Sharma

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रूद्रपुर। जिले के किच्छा क्षेत्र में अवैध मदरसे के खिलाफ की गयी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की महापौर विकास शर्मा ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लैंड जिहाद के खिलाफ चल रहा अभियान इसी तरह आगे भी चलता रहेगा। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लैंड जिहाद के खिलाफ धामी सरकार लम्बे समय से अभियान चला रही है, प्रदेश भर में धर्म की आड़ में चल रही मजारों और मदरसों का धीरे धीरे प्रदेश में सफाया होता जा रहा है। पिछले दिनों प्रशासन ने रूद्रपुर में हाईवे पर स्थित दशकों पुरानी अवैध मजार को ध्वस्त करके बड़ा उदाहरण पेश किया था। अब प्रशासन ने किच्छा के ग्राम कुरैया में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाये गये मदरसा के खिलाफ बुल्डोजर एक्शन करके सराहनीय कार्य किया है। महापौर ने कहा कि कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अवैध मदरसों का सर्वे किया था जिसमें कई मदरसों का संचालन अवैध रूप से होने होने का खुलासा हुआ। ऐसे मदरसों के संचालकों से प्रशासन ने भूमि के दस्तावेज भी मांगे आज जिस मदरसे को तोड़ा गया है कुछ दिन पहले इसे सील किया गया था क्योंकि ये बिना मान्यता के चल रहा था। नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने पर प्रशासन ने इस अवैध मदरसे को ध्वस्त करके करीब 4 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जे में ली है। यह भूमि लैंड जिहाद के तहत कब्जाई गयी थी। इस तरह लैड जिहाद में कब्जाई गई करोड़ों की भूमि प्रदेश भर में सीएम धामी के एक्शन के बाद मुक्त हो चुकी है। लैंड जिहाद के खिलाफ सीएम धामी का यह बुल्डोजर एक्शन आगे भी जारी रहेगा।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button