*थाना मझगई पुलिस द्वारा अभियुक्त मजहर अली अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 29.04.2025 को थाना मझगई पुलिस द्वारा अभियुक्त मजहर अली पुत्र मोहम्मद असर नि० ग्राम ढकवा गदियाना मजरा बल्लीपुर थाना मझगई जनपद खीरी को मेला मैदान के पास, ग्राम गदियाना ढकवा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद मोबाईल रियलमी बरामद हुआ है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 120/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।