उत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

पहलगाम हमले में शहीद हुए भारतीयों को रुद्रपुर में टेंपो यूनियन ने श्रद्धांजलि

Tempo Union pays tribute to Indians martyred in Pahalgam attack in Rudrapur

 

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर…आतंकवादी द्वारा पहलगाम में क्रूरता के साथ जिन भारतीयों को शहीद किया गया उनको टेंपो यूनियन के सदस्य और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेट्रो पॉलिसी मॉल के सामने चौराहे पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार से मांग किया कि पाकिस्तान और आतंकवादियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए । वही समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास का कहना है की जब श्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार से सवाल किया था की कैसे करके आरडीएक्स बंदूक और आतंकवादी देश के अंदर आ जाते हैं जब सीमा हर तरफ से बंद है तो वही सवाल का जवाब अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना चाहिए कि ऐसे सेंसिटिव एरिया में सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं की गई पलगाम पर्यटन स्थल है सुरक्षा के दृष्टि से सेंसिटिव एरिया उस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त क्यों नहीं थी । इतनी बड़ी घटना होने के बाद सरकार कड़े फैसले लेने के लिए नाकाम साबित हो रही है और देश की जनता सवाल कर रही है की कब तक आतंकवादियों के हाथ से देश के सैनिक और आम जनता शहीद होते रहेंगे अब देहसदगर्द को उन्हीं के भाषा में जवाब देने का समय आ गया है और सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें पूरा देश भारत सरकार के साथ खड़ा है वहीं आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष किरण पांडे विश्वास जी का कहना है कि हिंदू अपने देश में कब तक जाति के नाम पर मरता रहेगा और हिंदुत्व के नाम पर कार्य करने वाली भाजपा सरकार क्या सिर्फ हिंदुत्व के नाम पर राजनीत करेगी यह देश में हुए ऐसे अप्रिय घटना के लिए सरकार को सशक्त कदम उठेगी । पाकिस्तान के ऊपर कुछ चीजों में बैन लगाकर आप भारत में शहीद हुए लोगों के जख्मों में मलहम तो लगा सकते हो परंतु शहीद हुए लोगों को इंसाफ नहीं दिला सकते इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाना पड़ेगा सीएनजी टेंपो यूनियन के कार्यकता और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द उचित कदम उठाया जाए और देश में तीन-तीन बार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना ओर देखे हैं कि वह क्या कदम उठाते हैं । क्या पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कदम उठाएंगे या 24 सामरिक आर्थिक बन लगाकर शहीदों के परिवाओं के जख्म पर खाली मलहम लगाकर छोड़ देंगे। शहीदों का परिवार इंसाफ मांग रहा है और इंसाफ तभी मिल पाएगा जब सरकार कड़े कदम उठाएंगे । श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित सीएनजी टेंपो यूनियन अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष किरण पांडे विश्वास उपाध्यक्ष इंद्रपाल तपस विश्वास जी रोहित मंडल राहुल प्रजापति राहुल राठौर वसीम खान दानिश खान सूरज करण दिनेश राजेश छोटेलाल कृपाल गजेंद्र आदि लोग थे ।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button