उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़

पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट,एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वाड टीम के साथ चलाया सघन चेकिंग अभियान

Nainital police on alert regarding terrorist attack in Pahalgam, intensive checking campaign conducted with bomb disposal and dog squad team under the direction of SSP Nainital

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

नैनीताल…बीते दिवस जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में संज्ञान लेते हुए प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा पर्यटन स्थलों में प्रभावी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार आज जिले की बीडीएस, डॉग स्क्वायड द्वारा हल्द्वानी, नैनीताल शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सार्वजनिक स्थलों तथा कैंची धाम में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई तथा जनता से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और 112 को देने की अपील की गई।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button