जन मिलन कार्यक्रम में महापौर ने सुनी समस्याएं
The mayor heard the problems in the public meeting program


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने अपने निवास पर आयोेजित जन मिलन कार्यक्रम में कई लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान नंदविहार स्थित श्री शांति कुंज मंदिर के पदाधिकारियों ने महापौर से भेंट कर मंदिर के सौंदर्यीकरण सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। महापौर ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होनंे कहा कि शहर के नगर निगम ने शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की है, धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि शांति कुंज परिवार के लोग समाज कोई सही दिशा और आध्यात्म से जोड़ने का काम कर रहे हैं, नगर निगम उन्हें अपना हर संभव सहयोग देगा। जन मिलन कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान कई समस्याओं को लेकर महापौर ने मौके से ही सम्बंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
Subscribe to my channel


