अपराधउत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़

SSP नैनीताल के मार्गदर्शन में नैनीताल में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सुगम यातायात व्यवस्था/ सुरक्षा प्रदान करने हेतु नैनीताल पुलिस है तत्पर

Under the guidance of SSP Nainital, Nainital Police is ready to provide smooth traffic system/security to tourists and devotees in Nainital

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

नैनीताल…सरोवर नगरी नैनीताल में सभी पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल,प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल दिशा-निर्देशन में नैनीताल पुलिस पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा हेतु 24 घंटे सक्रिय है।

जनपद नैनीताल में पर्यटन व धार्मिक स्थलों की ओर आने-जाने वाले वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है।

हल्द्वानी की ओर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, कैंची धाम जैसे प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों की ओर आने वाले सभी पर्यटक और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु यातायात नियंत्रण और मार्गदर्शन के लिए पुलिस बल तैनात है।

इसी प्रकार, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर की ओर से आने वाले यात्रियों की सहायता हेतु भी नैनीताल पुलिस ने समुचित प्रबंध किए हैं।

जहां भी ट्रैफिक दबाव के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां त्वरित कार्यवाही कर यातायात को सुचारु किया जा रहा है।

वर्तमान में सभी मार्ग पूर्ण रूप से खुले और सुरक्षित हैं।  पर्यटक और श्रद्धालु निर्भीक होकर नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक स्थलों का आनंद लें।

किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करें या नजदीकी पुलिसकर्मी से संपर्क करें।

नैनीताल पुलिस पर्यटकों और श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। विश्वास के साथ नैनीताल आइए, आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button