उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

जनता संवाद के तहत विधायक बेहड़ ने सुनी जनसमस्याएं,विधायक बेहड़ ने ग्राम भमरोला में 17.50 लाख रूपये की लागत के तीन विकास कार्यों का किया लोकार्पण

MLA Behad listened to public problems under Janta Samvad, MLA Behad inaugurated three development works worth Rs. 17.50 lakh in village Bhamrola

ब्यूरो रिपोर्ट.. अनीता पाल

किच्छा… विधायक तिलक राज बेहड़ ने ग्राम भमरोला में अपनी विधायक नीति से निर्मित कराए गए 17.50 लाख की लागत के 3 विकास कार्यों का लोकार्पण किया इसके इसके तहत भमरौला में बारात घर का निर्माण लागत 10 लाख रूपये,रविदास मंदिर में टाईल्स का निर्माण कार्य लागत 2.50 लाख रुपये तथा ग्राम नई बस्ती में टीन शेड व फर्श का निर्माण कार्य लागत 5 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का उद्घाटन विधायक बेहड़ ने समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में फीता काटकर किया।

इस दौरान विधायक बेहड़ ने कहा कि ग्रामवासियों की मांग पर ये विकास कार्य कराएँ गए है यहाँ सार्वजानिक भवन (बारात घर) ग्रामवासियों के लिए एक सुरक्षित एवं उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में कार्य करेगा, जहां सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक गतिविधियाँ सुसंगठित रूप से संपन्न की जा सकेंगी साथ ही धार्मिक आयोजनों हेतु सुविधा प्रदान करने हेतु मंदिर में टाइल्स कार्य व सामाजिक आयोजनों हेतु नयी बस्ती में टीन शेड का निर्माण कराया गया है | सभी ग्रामवासियों का गर्मजोशी के साथ विधायक बेहड़ का फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया तथा इन निर्माण कार्यों को पूर्ण किये जाने पर विधायक बेहड का आभार जताया।

इस दौरान राजेश प्रताप सिंह,मदन मोहन शर्मा,जियाउल रहमान,कमलदेव तिवारी,शम्भू प्रतापसिंह,मैसरखान,हरीशचंद पाण्डेय,सरताज मलिक, देवराज,घनश्याम पाण्डेय,हरभजन सिंह, ज्योति चीमा,राजेन्द्र दास नेत्रपाल सिंह सोमर,जमीर अहमद,अख्तर खां,जग्गा राम,फेकू प्रसाद,ध्रुव तिवारी, अंकुश गुम्बर आदि लोग उपस्थित रहे।

इसके पूर्व विधायक बेहड़ ने जनता संवाद के तहत अपने आवास विकास किच्छा स्थित कार्यालय में जनसमस्याएं जिसमें बिजली,पानी,स्वास्थ्य सम्बंधित सुविधाएँ में की तादात में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी। जिसमें प्रमुख रूप से आर्थिक सहायता,बिजली,राशन कार्ड,सड़क निर्माण के अलावा शिक्षा, व चिकित्सा जैसी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया तथा समस्याओं के समाधान की अपील की। श्री बेहड़ द्वारा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते हुए अधिकारयों से फोन पर वार्ता कि व जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान मुख्त्यार अहमद निवासी वार्ड 11 ने पेंशन तथा रईसन निवासी वार्ड 19 सिरौलीकलां ने घेरुलू गेस सम्बंधित समस्या से अवगत कराया।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button