उत्तराखंडधर्मब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

A grand procession was taken out in the city on the eve of the birth anniversary of Constitution maker Dr. Bhimrao Ambedkar

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर…संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे तथा समाजसेवी सुशील गाबा ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर युवा मंच द्वारा रविवार को शोभायात्रा की शुरुआत वार्ड नंबर 36 स्थित आदर्श कॉलोनी नई घासमंडी से हुई। विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य बाजार स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान ढोल-नगाड़ों, झांकियों व नारेबाजी के साथ यात्रा का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया। शोभायात्रा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, सामाजिक संगठन व युवा शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि
भारतीय इतिहास में एक महान व्यक्तित्व हैं। भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार होने से लेकर दलित वर्गों के लिए समानता और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने तक, भारतीय समाज में उनके अपार योगदान को प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को भारत में भीमराव अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है

यहां कार्यक्रम संयोजक दीपक सागर, सहसंयोजक रंजीत सागर, रामचंद्र सागर, पार्षद सुनील वाल्मीकि, हरिसिंह सागर, राजकुमार सागर, किरणपाल सागर, शिव कुमार सागर, देवेंद्र सागर, मुकेश पाल, सुनील वाल्मीकि, सुनील कुमार, शैलेन्द्र कोली, जितेंद्र सागर, विजय सिंह, गोपाल सिंह गौतम आदि शामिल रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button