देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

हनुमान जयंती पर भारत विकास परिषद द्वारा संस्कार प्रकल्प का भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

आज दिनांक 12 अप्रैल (शनिवार )2025 को सुबह 9:00 बजे *सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल* में *हनुमान जयंती* के उपलक्ष पर भारत विकास परिषद द्वारा *संस्कार प्रकल्प* का सुंदर आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रोग्राम की शुरुआत की और विद्यालय के बच्चों द्वारा श्री राम स्तुति, भजन, संकट मोचन व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुनीता यादव द्वारा बच्चों को श्री हनुमान जन्मोत्सव के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। परिषद के राष्ट्रीय पर्यावरण सदस्य श्री संजीव अग्रवाल द्वारा बच्चों को संस्कारवान बनने के लिए हनुमान जी की तरह हैं बल बुद्धि और विद्या में कुशाग्र होने के लिए कई नियम बताएं और साथ ही किसी भी खास अपने के जन्म उत्सव पर व अपने जन्म उत्सव पर एक वृक्ष लगाने का आहान किया। विद्यालय के निर्देश श्री सुरेंद्र यादव अपने आशीर्वचनो से बच्चों को संस्कारित किया । भारत विकास परिषद से विजय बंसल , आशीष महावर, विकास रतन सुरेंद्र यादव , संस्कार प्रकल्प प्रमुख सुनीता यादव राष्ट्रीय पर्यावरण सदस्य संजीव अग्रवाल विद्यालय शिक्षक गण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button