श्री अनंतेश्वर धाम सिडकुल में धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व
The festival of Shri Hanuman Janmotsav was celebrated with great pomp at Shri Ananteshwar Dham Sidkul


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर… सिडकुल के सामने स्थित श्रीराम इंडस्ट्रियल बाजार में स्थापित श्री आनंदेश्वर धाम में आज श्री हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से बनाया गया। सर्वप्रथम प्रातः सुंदरकांड का पाठ किया गया और उसके बाद धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु राम एवं श्री हनुमान जी के सुंदर भजन गाए गए। यहां पर समाजसेवी श्री जसविंदर सिंह खरबंदा द्वारा स्थापित कराई गई 60 फीट ऊंची श्री हनुमान जी की भव्य प्रतिमा एवं अन्य स्वरूप को भी बहुत ही सुंदर एवं व्यवस्थित तरीके से सजाया गया।
इस आयोजन में आयोजक कमेटी के जसविंदर सिंह खरबंदा, डेवलपर सुशील गाबा एवं राजेंद्र कालड़ा, अंकित बाबा, विपिन त्यागी सहित सभी आयोजकों ने क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित बड़ी संख्या में सिडकुल की कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे दिन का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
भजन कीर्तन की शुभ मधुर ध्वनियों के बीच शानदार लंगर का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान उमेश शर्मा, हरविंदर सिंह हरजी, पवन राणा, एस के सक्सेना, अमित गुप्ता, सुयश शर्मा, संजीव गुप्ता, अनिल चिब, सुशांत चौहान, इंद्रपाल वर्मा, राजेंद्र सिंह, शिंटो दुबे, शिवम गंगवार, बिट्टू सिंह, अंजुल त्यागी, राजा, राजेश सुमन, संजय चौहान, अवतार सिंह एडवोकेट, हरविंदर सिंह जोनी, अर्जुन सिंह, अजीत सिंह,
Subscribe to my channel


